भाजपा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. नरोत्तम मिश्रा


दतिया, 02 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया जिले की जनता उनके लिए परिवार के समान है और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मातृशक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रयास कर रही है।

शनिवार को माई कृपा निवास पर आयोजित वन-टू-वन संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मातृशक्ति, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से सीधे बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मिश्रा ने बड़ौनी नगर पंचायत को चार पानी के टैंकर वितरित किए। इसके साथ ही दतिया नगर में नागरिकों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई स्थानों पर निशुल्क पानी की प्याऊ का उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story