अनूपपुर: भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को, शामिल होगे प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को, शामिल होगे प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री


अनूपपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर की जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर और जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के राज्यमंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार शुक्रवार को अनूपपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जहां दोनो जिले में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे।

भाजपा मिडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार संगठन में महामंत्री चंद्रशेखर शुक्रवार की प्रातः 10:31 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे जिला वृहद बैठक तथा दोपहर 1:30 बजे जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात शहडोल व उमरिया पहुंचेंगे।

इसी तरह जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार गुरूवार की रात्रि अनूपपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम कर सुबह जिला वृहद बैठक तथा दोपहर जिला कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने प्रदेश महामंत्री संगठन के आगमन को लेकर भाजपा के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों से अपेक्षा की है कि वह समय पर उपस्थित होकर बैठक में शामिल हो।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765200 Articles

Share this story