मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलशेर अहमद की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

- म.प्र. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में की पुष्पांजलि अर्पित

भोपाल, 03 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. गुलशेर अहमद की जयंती पर विधानसभा सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में स्व. अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में स्व. गुलशेर अहमद का स्मरण करते हुए कहा कि वे सबको साथ लेकर चलने में यकीन करते थे। उनका जीवन, सादगी और सरलता की मिसाल था। वर्ष 1972 से 1977 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा संचालित सदन की कार्यवाही आज भी प्रेरणादायी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष गण की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर उनके स्मरण के लिए म.प्र. विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आरंभ करने की परंपरा के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story