मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक, प्रदेश की माटी के गौरव चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण से चंद्रशेखर आजाद ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। उनका त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का संदेश हर भारतीय को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगाधर तिलक को याद करते हुए कहा कि उनके विचार देशभक्ति का अमूल्य स्रोत हैं। राष्ट्र के प्रति लोकमान्य तिलक का संघर्ष, नेतृत्व और अद्वितीय योगदान स्मरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story