बिलकिस बानो मामले और आंदोलनकारी महिलाओं पर कथित टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बिलकिस बानो मामले और आंदोलनकारी महिलाओं पर कथित टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन


बिलकिस बानो मामले और आंदोलनकारी महिलाओं पर कथित टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुतला दहन कर जताया विरोध

भोपाल, 30 जुलाई (हि.स.)। भोपाल जिला महिला कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश तथा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के कथित समर्थन और स्वागत को लेकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही, सांसद कंगना रनौत की आंदोलनकारी महिलाओं के संबंध में कथित टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दों पर संवेदनशीलता आवश्यक है तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध और अपमानजनक टिप्पणियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए। संगठन ने कहा कि वह ऐसे मामलों में अपनी आवाज उठाता रहेगा और महिलाओं के सम्मान तथा न्याय सुनिश्चित करने की मांग करता रहेगा।

कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस की महासचिव महक राणा, महासचिव रूपाली शर्मा, सचिव लता देवरे, ब्लॉक अध्यक्ष रतना पांडे, सहसचिव शोभा चांदे, ब्लॉक अध्यक्ष माया विश्वकर्मा, शोभा गुजरे, संतोषी चौरसिया, रूबी खान सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story