सागरः नगर परिषद बिलहरा के नवनियुक्त एल्डरमेन ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
सागरः नगर परिषद बिलहरा के नवनियुक्त एल्डरमेन ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से की मुलाकात


सागर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बिलहरा के नवनियुक्त समस्त एल्डरमेन ने बुधवार को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सभी एल्डरमेन साथियों ने मंत्री राजपूत का पुष्पमालाओं से स्वागत कर अपना स्नेह एवं आभार व्यक्त किया।

मंत्री राजपूत ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को उनके दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को गति देना सभी की जिम्मेदारी है।

अपने उद्बोधन में मंत्री राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी एल्डरमेन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नगर परिषद बिलहरा में विकास, स्वच्छता, जनसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का समन्वय आवश्यक है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य हर नगर और गांव को मूलभूत सुविधाओं से सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने सभी एल्डरमेन के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं करते हुए आशा जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर नगर परिषद बिलहरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर एल्डरमेन मंनीष गर्ग, राजू पटैल, पुष्पेंद्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार पेंटर सहित मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल तथा बिलहरा नगर परिषद् के अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश चढ़ार, पार्षद सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे

Share this story