राजगढ़ः बिहारीजी मंदिर में 20 अक्टूबर तक चलेगा सप्ताहजी महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः बिहारीजी मंदिर में 20 अक्टूबर तक चलेगा सप्ताहजी महोत्सव


राजगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के श्री बिहारीजी मंदिर में सप्ताहजी महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार रात भजन-कीर्तन और आरती के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई। देर रात तक भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा।

10 अक्टूबर से शुरू हुआ यह महोत्सव 20 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण करीब 184 साल से चली आ रही अखंड ज्योति, भजन-कीर्तन और आरती की परंपरा है। इसमें ब्यावरा सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। 184 साल पहले शुरू हुई थी।

परंपरा मंदिर समिति सदस्य विनोद नागर के अनुसार, करीब 184 वर्ष पहले नाथ संप्रदाय के एक संत बीमारी से मुक्ति की कामना के साथ ब्यावरा आए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम श्री बिहारीजी महाराज मंदिर में किया था। बताया जाता है कि संत ने जनकल्याण की भावना से सात दिन तक अखंड ज्योति प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन और आरती के साथ सप्ताहजी आयोजन करने की प्रेरणा दी थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। समय के साथ आयोजन का स्वरूप बदला, लेकिन अखंड ज्योति और भजन-कीर्तन की परंपरा आज भी कायम है। 20 अक्टूबर को होगा समापन महोत्सव के तहत 16 अक्टूबर को विशेष महाआरती होगी। इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को श्री बिहारीजी महाराज का नगर भ्रमण कराया जाएगा। 19 अक्टूबर को पूर्णाहुति हवन होगा, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर स्वामीजी महाराज की विदाई के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और मंदिर में प्रतिदिन भक्ति का माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760346 Articles

Share this story