उमरियाः पुलिस लाइन में एएस आई ने की गोली मारकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
उमरियाः पुलिस लाइन में एएस आई ने की गोली मारकर की आत्महत्या


उमरिया, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में पुलिस लाइन में आर्मोरर शाखा में पदस्थ एएसआई विजय सिंह कोल ने रविवार को सरकारी 9 एम एम पिस्टल से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी मौके पर पहुंच गए। शहडोल डीआईजी विवेक सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया।

घटना स्थल पर पहुंचे शहडोल डीआईजी विवेक सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में आर्मोररी शाखा में पदस्थ ए एस आई विजय सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी सागर ने पिस्टल से फायर कर सुसाइड कर लिया है। जानकारी के बाद जांच की जा रही है। परिजनों को भी सूचित किया है। पोस्टमार्टम और जांच होने के बाद क्या निष्कर्ष आता है, आगे कार्रवाई जारी हैl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Share this story