भोपाल: नशे में युवतियों का सड़क पर बवाल, एमपी नगर में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: नशे में युवतियों का सड़क पर बवाल, एमपी नगर में देर रात हाई-वोल्टेज ड्रामा


भोपाल, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच सड़क पर जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया। साेमवार काे घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवतियां एक-दूसरे के बाल खींचते और घूंसे मारते नजर आ रही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवतियां नशे की हालत में थीं और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। घटना के दौरान एक युवक के घायल होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्लब के बाहर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम एमपी नगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर हुआ। क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी। देर रात करीब 2:30 बजे बाहर निकलते ही चार युवतियां आपस में भिड़ गईं और बीच सड़क पर हाथापाई शुरू हो गई। एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा के मुताबिक, इस मामले में न तो कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और न ही पुलिस कंट्रोल रूम में कोई कॉल दर्ज हुई। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story