भोपाल में ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी के रिटायर्ड हवलदार की मौत, मॉर्निंग वॉक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल में ट्रेन की चपेट में आने से आर्मी के रिटायर्ड हवलदार की मौत, मॉर्निंग वॉक पर रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा


भोपाल, 12 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सेना के सेवानिवृत्त हवलदार की मौत हो गई। वे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान प्रेम नगर, नारियलखेड़ा निवासी सुरेश सिंह कनर्जी (57) पुत्र भवानी सिंह कनर्जी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर हादसे में उनकी मौत हो गई। सुरेश सिंह सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका बेटा हरीश भी सेना में नायक के पद पर तैनात है। दाेपहर के समय पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गौतम नगर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। शुरुआती जांच में हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय होने की बात सामने आई है। परिजनों ने भी मौत को लेकर किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story