भाेपाल: वक्फ बोर्ड के विरोध में सड़क पर उतरी भगवा पार्टी, प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
भाेपाल: वक्फ बोर्ड के विरोध में सड़क पर उतरी भगवा पार्टी, प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया प्रदर्शन


भाेपाल: वक्फ बोर्ड के विरोध में सड़क पर उतरी भगवा पार्टी, प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर किया प्रदर्शन


भाेपाल, 12 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को वक्फ बोर्ड के विरोध में भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने एमपी नगर क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे से डीबी मॉल तक रैली निकाली और प्रतीकात्मक अर्थी के साथ पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मौजूद रहीं।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने वक्फ बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और इसे समाप्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने वक्फ बोर्ड को संविधान की समानता की भावना के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए और किसी विशेष संस्था या व्यवस्था के कारण समानता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। शुक्ला ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड का गठन आपातकाल के दौर में हुआ था और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इस व्यवस्था की समीक्षा कर इसे समाप्त करने की मांग की।

वक्फ संपत्तियों और पारदर्शिता पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को लेकर भी सवाल उठाए और इनके उपयोग में पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन संपत्तियों का उपयोग किस तरह किया जा रहा है और इसका लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है या नहीं। इस दौरान उन्होंने नई पीढ़ी में सामाजिक विभाजन की आशंका जताते हुए कहा कि देश में एकता बनाए रखना जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ जैसे नारे लगाए और इसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से बोर्ड की अर्थी तैयार कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुतला दहन भी किया गया। भगवा पार्टी ने इसे निरंतर चलने वाला आंदोलन बताते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। रैली शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई, हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story