भोपाल: मंत्रालय में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: मंत्रालय में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन


- सहकारिता मंत्री सारंग और मुख्य सचिव बर्णवाल ने की सहभागिता

भोपाल, 01 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में सितम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्रगान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ।

इस दौरान पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की। गायन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव के.सी.गुप्ता, संजय दुबे, अनुपम राजन, संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, शोभित जैन सहित मंत्रालय वल्लभ भवन सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित जिला मुख्यालय स्थित सरकारी कार्यालयों में वंदे-मातरम और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story