भोपाल: जहांगीराबाद थाने में खड़े पुराने वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां चपेट में आईं

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: जहांगीराबाद थाने में खड़े पुराने वाहनों में लगी आग, 4-5 गाड़ियां चपेट में आईं


भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना परिसर में गुरुवार दोपहर खड़े पुराने वाहनों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में चार से पांच गाड़ियां आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, थाना परिसर के एक हिस्से में लंबे समय से पुराने और कंडम वाहन खड़े हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच इनमें आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास खड़े वाहनों तक पहुंच गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास किए और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर पुराने वाहन खड़े हैं, वहां घास-फूस भी मौजूद है। हालांकि, आग की शुरुआत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से आग लगने की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

आगजनी का मामला दर्ज, नुकसान का आकलन जारी

घटना के बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आग सबसे पहले किस वाहन में लगी और किन परिस्थितियों में फैली। आग से प्रभावित वाहनों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन भी किया जाना है। घटना के बाद थाना परिसर में स्थिति सामान्य हो गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story