भोपाल: भीमनगर बस्ती में बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे जीतू पटवारी

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: भीमनगर बस्ती में बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बांटने पहुंचे जीतू पटवारी


भोपाल, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को राजधानी भाेपाल स्थित भीमनगर बस्ती में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित शर्मा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पटवारी ने बस्ती के बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष अनोखी पटेल भी मौजूद रहे। इस दौरान जीतू पटवारी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पटवारी ने कहा कि त्योहारों की खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर खुशियां बांटी जाएं। प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द से ही त्योहारों का महत्व बढ़ता है।

भीमनगर बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों के साथ दीपावली मनाने और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story