भोपाल: बोहरा समाज ने सादगी के साथ अदा की ईद की नमाज, अमन-शांति की मांगी दुआ

WhatsApp Channel Join Now
भोपाल: बोहरा समाज ने सादगी के साथ अदा की ईद की नमाज, अमन-शांति की मांगी दुआ


भोपाल, 19 मार्च (हि.स.)। भाेपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। गुरुवार सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की गई।

नमाज नूर महल मरकज, अलीगंज मस्जिद, करोंद स्थित बुरहानी मस्जिद, सोफिया कॉलेज परिसर की बद्री मस्जिद, कोहफिजा मरकज, कब्रस्तान स्थित अहमदी मस्जिद और मालीपुरा की हुसैनी मस्जिद में अदा की गई। सभी स्थानों पर समाजजनों ने अनुशासन और सादगी के साथ धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया। मीडिया इंचार्ज इब्राहिम अली दाऊद ने बताया कि अलीगंज मस्जिद में जनाब इब्दे मदियान की मौजूदगी में नमाज अदा की गई। इसी क्रम में जूजर भाईसाहब जाकवी और मुफद्दल भाईसाहब की देखरेख में अन्य इलाकों में भी लोग नमाज में शामिल हुए।

नमाज के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश साझा किया। पूरे आयोजन में सादगी पर विशेष जोर रहा और समाज ने आपसी सौहार्द और धार्मिक अनुशासन के साथ त्योहार मनाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story