भोजपुरी साहित्य अकादमी का दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक समारोह संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
भोजपुरी साहित्य अकादमी का दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक समारोह संपन्न


जबलपुर, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल के अंतर्गत संचालित भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा जिला प्रशासन और शासकीय ललित कला महाविद्यालय, जबलपुर के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक समारोह का समापन आज गरिमामय माहौल में हुआ।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस में कोलकाता की प्रख्यात नृत्यांगना सुश्री मोनालिसा घोष एवं उनके दल द्वारा ओडिसी नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। समारोह का शुभारंभ अपराह्न 3 बजे दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी के पूर्व अपर महानिदेशक राजीव कुमार शुक्ल, महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय (वर्धा) के ओम प्रकाश भारती, पूर्व पार्षद नरेंद्र वर्मा तथा संस्कृति परिषद, भोपाल के श्री ओमप्रकाश मैथिल उपस्थित रहे।

बौद्धिक सत्र में महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के विद्वान ओम प्रकाश भारती ने महाकवि विद्यापति के जीवन, कृतित्व तथा उनके साहित्यिक छंदों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। विद्यापति साहित्य पर आधारित नृत्य रूपांतरण भी इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम भोजपुरी साहित्य अकादमी की निदेशक एवं शासकीय ललित कला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा शुक्ला के निर्देशन में संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story