अनूपपुर: राजनगर कॉलरी के डबल स्टोरी का गिरा छज्जा, बर्तन साफ कर रही महिला घायल

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: राजनगर कॉलरी के डबल स्टोरी का गिरा छज्जा, बर्तन साफ कर रही महिला घायल


अनूपपुर: राजनगर कॉलरी के डबल स्टोरी का गिरा छज्जा, बर्तन साफ कर रही महिला घायल


अनूपपुर: राजनगर कॉलरी के डबल स्टोरी का गिरा छज्जा, बर्तन साफ कर रही महिला घायल


अनूपपुर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल अंतर्गत हसदेव क्षेत्र के उपक्षेत्र राजनगर के वार्ड क्रमांक 13 इंदिरा कॉलोनी में सोमवार की दोपहर कॉलरी कर्मचारियों के लिए बने डबल स्टोरी भवन के कमरा नंबर 104 का ऊपरी छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला दीना मरकाम पत्नी कमलेश मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि जर्जर कॉलोनी के क्वार्टर के नीचे महिला बर्तन धो रही थी। घायल महिला के पति कमलेश राम मरकाम सीआईएसएफ के जवान हैं जो खोंगापानी छत्तीसगढ़ में कॉलरी में कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि जिस आवास में यह हादसा हुआ, वह एसईसीएल द्वारा ही सीआईएसएफ जवान कमलेश राम मरकाम को आवंटित किया गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल महिला को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि करीब 15 दिन पहले इसी मकान के पीछे स्थित एक अन्य मकान का भी इसी तरह छत (बालकनी का हिस्सा) गिर चुका था। यानी कॉलोनी के जर्जर भवनों से उत्पन्न खतरे का संकेत पहले ही मिल चुका था। अब दोबारा इसी तरह की घटना सामने आने के बाद एसईसीएल प्रबंधन की ओर से जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों पर सवाल उठ रहे हैं।

थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक ने बताया कि डबल स्टोरी का ऊपरी हिस्सा का मकान खाली था, दोपहर महिला मकान के पीछे के हिस्से में बर्तन धोने गई थी, थी बालकनी का हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया, घायल को उपचार के लिए अंबिकापुर ले जाया गया है। फिलहाल घटना स्थल के पास लोगों के आवाजाही को रोकने घेराबंदी की गई है। बताया यहां सीआईएसआफ के लगभग 50 से 60 परिवार निवास करते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story