राजगढ़ः बजरंग दल ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट, सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः बजरंग दल ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल-बिस्किट, सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश


राजगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा सेवा व स्वच्छता सप्ताह के तहत शुक्रवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने सेवा को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा व स्वच्छता सप्ताह के दौरान जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत मंदिर परिसरों, महापुरुषों की प्रतिमाओं और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाए जा रहे हैं। बारिश के मौसम में सड़क पर बैठने वाली गौमाताओं को दुर्घटनाओं से बचाने के उद्देश्य से उनके गले में रेडियम पट्टियां भी बांधी जा रही हैं, ताकि रात के समय वाहन चालकों को वे आसानी से दिखाई दें।

अस्पताल सेवा कार्यक्रम में मरीजों का हालचाल भी जाना गया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री हर्ष तोमर, बजरंग दल जिला सहसंयोजक शैलेंद्र नरूका, प्रखंड अध्यक्ष देवराज दांगी, मंत्री नरेंद्र लववंशी, उपाध्यक्ष संजय शिवहरे, संयोजक प्रशांत गवली, माखन मीणा, देवराज कारपेंटर, धर्मेंद्र साहू, संजय प्रजापति, दीपक रजक, राज यादव, विवेक प्रजापति, ललित पुष्पक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से सेवा, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story