जबलपुर में नासिक घटना के विरोध में विहिप-बजरंग दल का धरना शनिवार को

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर में नासिक घटना के विरोध में विहिप-बजरंग दल का धरना शनिवार को


जबलपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। नासिक में हिंदू युवतियों के साथ कथित लव जिहाद एवं शोषण की घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा शनिवार, 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे दमोह नाका चौराहे पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

हिन्दू संगठनों द्वारा शुक्रवार को जानकारी दी गई कि इस दौरान कार्यकर्ता महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए कठोर कदम उठाना आवश्यक है। विहिप और बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं तथा जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story