उज्जैनः बदलापुर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली नगर निगम के नवाचारों की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः बदलापुर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने ली नगर निगम के नवाचारों की जानकारी


उज्जैन, 30 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले की बदलापुर नगर परिषद की अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े एवं 15 पार्षदों का दल सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन आया। महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने उनका स्वागत किया।

महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने उन्हे बताया कि उज्जैन शहर उत्सवों का शहर है। प्रतिदिन यहां लाखों श्रद्धालु एवं यात्रीगण आते हैं। सिंहस्थ महापर्व को लेकर व्यापक तैयारियां, चौड़ीकरण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। शहर 3 से 10 लाख की आबादी में सुपर स्वच्छता लीग में प्रथम स्थान आया है। यहां धार्मिक मंदिरों से फूलों को संग्रहण कर अगरबत्ती, धूप बत्ती एवं हर्बल गुलाल बनाया जाता है। पुराने कपड़ों से फाइल कवर बनाना, भवन निर्माण सामग्री से पेपर ब्लॉक बनाने का प्लांट, सब्जियों से बायोगैस बनाने का प्लांट, गीले कचरे से खाद बनाना, कपिला गौशाला का संचालन, जन सहायता केंद्र की स्थापना कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रवि राय, एमआईसी सदस्य दुर्गा चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, शिवेन्द्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, झोन अध्यक्ष विजयसिंह कुशवाह, पार्षद नीलम कालरा, पंकज चौधरी, निर्मला परमार, आभा कुशवाह, माया त्रिवेदी, जानी बाई राठौर, सपना संखला एवं निगम अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story