राजगढ़ःएकादशी पर्व पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, निकाली निशान यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःएकादशी पर्व पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, निकाली निशान यात्रा


राजगढ़,15 मार्च (हि.स.)। ब्यावरा शहर में हाइवे स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में रविवार को पापमोचनी एकादशी पर्व श्रद्वा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी और पूरा वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा। इस पर्व पर मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा बाबा श्याम का दिव्य श्रंगार उज्जैन से मंगवाए गए 51 किलो ताजे पुष्पों से किया गया, जिसने श्रद्वालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, पुष्पमालाओं और आर्कषक सजावट से भव्य रुप दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती से हुई और दिन भर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष आरतियों का क्रम चलता रहा। नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्वालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर कई गांव और मौहल्लों से निशान यात्राएं निकाली गई, जिसमें ढ़ोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्वालु नाचते-गाते बाबा के दरबार पहुंचे और निशान अर्पित किए।

नगर की पिंजारा गली स्थित मां कालीमाता मंदिर से निकाली गई यात्रा विशेष आर्कषण का केन्द्र रही। अधिक भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया साथ ही यातायात का डायवर्सन कर व्यवस्था बनाई रखी। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्वालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की समुचित व्यवस्था की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story