आगरमालवाः बाबा बैजनाथ महादेव का किया नागभूषण श्रृंगार

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः बाबा बैजनाथ महादेव का किया नागभूषण श्रृंगार


आगरमालवा, 17 अगस्त (हि.स.)। श्रावण के तीसरे और नागपंचमी के संयोग अवसर पर मध्य प्रदेश के आगरमालवा स्थित प्रसिद्ध, प्राचीन व ऐतिहासिक शिवालय श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालुओं ने कतारबद्ध लाईन में लगकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए बाबा बैजनाथ के दर्शन किये। यहां बाबा बैजनाथ का नागभूषण श्रृगांर किया गया जो भक्तों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहा।

सावन सोमवार के चलते मंदिर में कांवड़ियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों से शिवभक्त पैदल और समूहों में कांवड़ लेकर पहुंचे, जिनका रास्ते में स्वागत किया गया। कई कांवड़ यात्राएं बैंड-बाजे और धार्मिक गीतों के साथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पवित्र जल से बाबा बैजनाथ महादेव का अभिषेक किया।

वही दूसरी और नागपंचमी के मौके पर आज जिले के विभिन्न नाग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित राममालियों की चारचरस की बावड़ी पर वर्ष में एक बार होने वाली पूजा अर्चना में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहंुचे। वही श्रीबैजनाथ महादेव मंदिर मार्ग के इच्छाधारी नाग-नागिन मंदिर, मालीखेड़ी रोड स्थित नागमंदिर के साथ ही जिले के सुसनेर, बड़ौद, कानड़, नलखेड़ा, सोयतकलां, तनोड़िया, पिपलोनकलां सहित विभिन्न स्थानों पर नागपंचमी पर विभिन्न धार्मिक आयोजिन किये गये।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story