अनूपपुर: अवैध राशि की मांग व प्रकरण लंबित रखने के आरोप में महिला बाल विकास विभाग के सहायक वर्ग-2 निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: अवैध राशि की मांग व प्रकरण लंबित रखने के आरोप में महिला बाल विकास विभाग के सहायक वर्ग-2 निलंबित


अनूपपुर: अवैध राशि की मांग व प्रकरण लंबित रखने के आरोप में महिला बाल विकास विभाग के सहायक वर्ग-2 निलंबित


अनूपपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अवैध राशि की मांग व प्रकरण लंबित रखने के आरोप एवं प्राप्त शिकायतों एवं विभागीय जवाब के परीक्षण के बाद बुधवार को कलेक्टर रत्नाकर झा ने महिला एवं बाल विकास विभाग की पुष्पराजगढ़ परियोजना में पदस्थ सहायक वर्ग-2 सुरेश कुमार पनिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिकायतों के अनुसार, पनिका पर आंगनबाड़ी सहायिका पद की अनंतिम सूची जारी होने के बाद नियुक्ति दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लेने, आंगनबाड़ी सहायिका की मृत्यु के पश्चात बीमा राशि दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये लेने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री धुर्वे के सेवानिवृत्त होने के बाद मिलने वाली एकमुश्त राशि एक लाख 25 हजार रुपये के प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखते हुए राशि की मांग करने के आरोप लगाए गए थे।

शिकायतों के संबंध में संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। सुरेश कुमार पनिका द्वारा 1 अक्टूबर एवं 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत जवाब का परीक्षण करने पर उसे समाधानकारक नहीं पाए जाने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 के अंतर्गत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना कोतमा निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story