ग्वालियरः विधानसभा अध्यक्ष तोमर आज विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः विधानसभा अध्यक्ष तोमर आज विभिन्न आयोजनों में होंगे शामिल


- पुलिस लाइन में करेंगे शस्त्र पूजन

ग्वालियर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज गुरुवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विजयदशमी के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में दोपहर 2:30 बजे आयोजित शस्त्र पूजन सहित शहर में अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर सुबह 9:30 बजे विक्रांत विश्वविद्यालय, चित्तौरा रोड ग्वालियर में आयोजित “विधि संवाद” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वे ब्लॉक-डी, आर्चिड टॉवर, महाराणा प्रताप रोड, चेतकपुरी स्थित खण्डेलवाल स्ट्रीट स्टूडियो के शुभारंभ समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन करेंगे। इसी कड़ी में अपरान्ह 4:00 बजे महाराणा प्रताप भवन के सामने, प्रताप पार्क, कुंज बिहार फेस-2, शताब्दीपुरम में आयोजित दशहरा मिलन समारोह में शामिल होंगे। शाम 7:00 बजे गरबा महोत्सव 2025 (स्थान – बंधन वाटिका, चेतकपुरी) में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 7:30 बजे नवीन दशहरा मैदान, शताब्दीपुरम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम और रात्रि 8:30 बजे ठाटीपुर दशहरा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story