अशोकनगर: सोगरिया-धनबाद 13 ट्रिप चलेगी विशेष ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर: सोगरिया-धनबाद 13 ट्रिप चलेगी विशेष ट्रेन


अशोकनगर: सोगरिया-धनबाद 13 ट्रिप चलेगी विशेष ट्रेन


अशोकनगर, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा भोपाल मंडल होकर सोगरिया-धनबाद-सोगरिया के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाडिय़ों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने गुरुवार को बताया कि गाड़ी संख्या 09821 (सोगरिया-धनबाद) 16 अप्रैल से 7 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों में सोगरिया से रात्रि 23.10 बजे प्रस्थान कर गुना 02.20 बजे एवं अशोकनगर 03.05 बजे आगमन कर तीसरे दिन शनिवार को रात्रि 03.45 बजे धनबाद जंक्शन पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09822 (धनबाद-सोगरिया) 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को 13 फेरों में धनबाद जंक्शन से 05.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रविवार को अशोकनगर 02.00 बजे एवं गुना 03.35 बजे आगमन कर प्रात: 07.35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सोगरिया, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया जंक्शन, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससी बोस जंक्शन गोमो स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस विशेष गाड़ी में 04 सामान्य श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 07 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनॉमी तथा 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story