मंदसौरः मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर ने क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कलेक्टर ने क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया


मंदसौर, 29 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह अधिकारियों के साथ नगर वन देव डूंगरी रेवास देवड़ा नौगावा गुर्जरदा तथा हैदरवास आदि ग्रामों में पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।

हैदर वास में ग्रामीणों द्वारा ज्यादा राशि के विद्युत बिल आने की शिकायत की गई कलेक्टर ने तत्काल मौके पर मौजूद विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर को निर्देशित किया कि बिलों की जांच की जाकर ग्रामीणों के हित में आवश्यक कार्रवाई की जाए यहां पौधारोपण भी किया गया हैदरवास में ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलेक्टर को राखी भी बांधी गई।

कलेक्टर ने ग्राम करौली में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत किसान संदीप पाटीदार द्वारा स्थापित की गई आॅयल मिल का निरीक्षण किया शासन की योजना की मदद से किसान के बेटे संदीप अब आत्मनिर्भर बन चुके हैं शासन की योजना से उनको अनुदान सहायता भी मिली है ग्राम रेवास देवड़ा में कलेक्टर ने श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया वहां गौ वंश की स्थिति का जायजा लिया पशुपालन विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुदान सहायता की जानकारी प्राप्त की गोपूजन भी किया ग्राम नौगांव में शासन के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य संस्था का निरीक्षण किया गया मरीज को मिलने वाली दवाइयां तथा उपचार सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया।

अभियान में ग्राम गुर्जर दा के हाई स्कूल का निरीक्षण कलेक्टरने किया विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए कलेक्टर ने स्कूल में विद्यार्थियों को जल संरचनाओं तथा पर्यावरण संरक्षण के विषय में अध्ययन भी कराया जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा एसडीएम शुभम पाटीदार सहित अन्य अधिकारी भ्रमण में मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story