राजगढ़ः फसल चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मशरुका बरामद

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः फसल चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, मशरुका बरामद


राजगढ़, 23 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल के सहयोग से पिकअप वाहन में रखी गेहूं की बोरी चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से शत-प्रतिशत मशरुका बरामद किया।

थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने शनिवार को बताया कि 18 मई को फरियादी बद्रीलाल पिता रामचरण खाती, निवासी ग्राम निपानियागढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दोपहर लगभग 1 बजे दो अज्ञात लोग उसकी पिकअप वाहन में रखे 5 बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 302(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर एएसपी केएल. बंजारे, एसडीओपी नरसिंहगढ़ मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित धर्मेन्द्र पिता रामचंद्र जाटव निवासी बगूची मौहल्ला नरसिंहगढ़ और राजेन्द्र पिता चंदरलाल दांगी निवासी बाडलिया बना को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी गए पांच बोरी गेहूं कीमती 12 हजार रुपए जब्त किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story