राजगढ़ः एक बाल अपचारी सहित चार पकड़ाए, चोरी की दो बाइक बरामद

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः एक बाल अपचारी सहित चार पकड़ाए, चोरी की दो बाइक बरामद


राजगढ़, 14 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरी के मामले में एक अपचारी बालक सहित चार आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की, जिनकी कुल कीमत 80 हजार रुपए है।

थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई ने रविवार को बताया कि क्षेत्र से चोरी हुई दो बाइकों के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एएसपी केएल.बंजारे, एसडीओपी नरसिंहगढ़ प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदीप (19)पुत्र समरसिंह राजपूत निवासी लसुडिया रामनाथ, तरुण (24) पुत्र बृजमोहन सोनी निवासी कुरावर, रोहित पुत्र रामस्वरुप निवासी लसुडिया रामनाथ और एक अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की, जिसकी कुल कीमत 80 हजार रुपए है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मावई, प्रआर. मिथुन जाटव, नरेश, प्रदीप बैरागी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story