राजगढ़ः फसल चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, नकदी जब्त

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः फसल चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, नकदी जब्त


राजगढ़, 19 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेत से रायड़ा की फसल काटकर चोरी कर ले जाने के मामले में चार आरोपितों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 40 हजार रुपए बरामद किए।

थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने मंगलवार को बताया कि 6 अप्रैल को फरियादी राधेश्याम चोरसिया, निवासी ग्राम उमरी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 फरवरी को ग्राम उमरी के ही निवासी प्रताप पिता भागचंद चोरसिया, गिरराज पिता प्रेमसिंह चोरसिया, राजेन्द्र पिता मोड़सिंह चोरसिया और सुमेर पिता सर्जनसिंह चोरसिया उसके खेत से रायड़ा की फसल काटकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में एएसपी केएल.बंजारे, एसडीओपी मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव में दबिश देकर आरोपित प्रतापसिंह, सुमेरसिंह, गिरराज और राजेन्द्रसिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई फसल की बिक्री से प्राप्त 40 हजार रुपए की संपूर्ण राशि बरामद की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story