राजगढ़ः ऑपरेशन शुद्धि में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः ऑपरेशन शुद्धि में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46.50 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 23 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोेजपुर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कंडेला जोड़ से दबिश देकर 36 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 46.50 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी अजय यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, एएसपी केएल. बंजारे के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात शुक्रवार को ग्राम कंडेला जोड़ के समीप दबिश देकर आरोपित मोहन (36)पुत्र भंवरलाल तंवर, निवासी ग्राम खाजली, थाना भोजपुर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 46.50 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत 4 लाख 60 हजार रुपए है। पुलिस आरोपित के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story