राजगढ़ः कार की डिक्की से 50 किलो गांजा जब्त, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कार की डिक्की से 50 किलो गांजा जब्त, आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात हाइवे स्थित दंड जोड़ से घेराबंदी कर कार सवार युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 50.860 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपित गांजा कार की डिक्की और सीट के पीछे कट्टों में छिपाकर ब्यावरा से राजगढ़ की ओर ला रहा था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।

थानाप्रभारी मंजू मखनिया ने शनिवार को बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार क्रमांक एचआर 03 एन 9967 से गांजा लेकर एक व्यक्ति ब्यावरा से राजगढ़ की ओर आ रहा है। पुलिस टीम ने दंड जोड़ के समीप से घेराबंदी कर कार सवार युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार की डिक्की और सीट के पीछे रखे कट्टों से 50.860 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये और कार की कीमत 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से आरोपित भीमसिंह(40) पुत्र रेशमपाल निवासी संजय कॉलोनी, ओखला फेस-2, नई दिल्ली को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस उससे गांजे के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी मंजू मखेनिया, एसआई सुभाष द्विवेदी, विकास राठौर, प्रआर.नरेन्द्र षर्मा, ओमप्रकाष अहिरवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story