राजगढ़ः मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 18 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की खिलचीपुर थाना पुलिस टीम ने गुरुवार को छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम पीड़ित की मां ने शिकायत दर्ज की, बच्ची अपनी सहेली के साथ सतनखेड़ी निवासी दिनेश सेन की दुकान पर खिलौने खरीदने गई थी। खिलौने लेकर दोनों बच्चियां अपने घर लौट आई, लेकिन कुछ देर बच्ची खिलौना वापस करने दुकान अकेले ही गई। इसी दौरान दुकान संचालक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब रात के समय बच्ची को दर्द हुआ। रोती हुई बच्ची से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने दुकानदार दिनेश द्वारा उसके साथ गलत काम करने की बात कही।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 65(2), 351 (3), 127(2) बीएनएस, 5एम/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मामले में तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित दिनेष को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story