अरहेड़ी आवासीय परियोजना में ‘‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’’ के आधार पर पंजीयन 01 जुलाई 2026 से

WhatsApp Channel Join Now
अरहेड़ी आवासीय परियोजना में ‘‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’’ के आधार पर पंजीयन 01 जुलाई 2026 से


भोपाल, 24 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अयोध्या नगर से लगे अरहेड़ी आवासीय परियोजना में प्रावधानित 56 नॉन स्लम ई.डब्ल्यू.एस. आवासों के लिए पंजीयन प्रक्रिया ‘‘प्रथम आओ-प्रथम पाओ’’ के आधार पर आगामी 01 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ की जा रही है।

नगर निगम, भोपाल सीमांतर्गत निम्न श्रेणी आय वर्ग के ऐसे आवेदक किराये से निवासरत हो, जिनके परिवार की कुल वार्षिक आय 03 लाख रुपये अधिक न हो एवं परिवार के किसी भी सदस्य के नाम से भारत देश के किसी भी भाग में पक्का आवास न हो ऐसे आवेदक लिंक https://cnvg.in/pmaybhopal के माध्यम से आवास हेतु पंजीयन करा सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story