मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति

WhatsApp Channel Join Now
मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति


भोपाल, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग में सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को सदस्य नियुक्त किया है। इससे पूर्व डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया जा चुका है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, आयोग में अब एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की पूर्ण समिति कार्यरत होगी। इससे बाल अधिकार संरक्षण, बाल सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story