मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित


भोपाल, 23 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में दिव्यांग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये मुख्यमंत्री दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश के मूलनिवासी दिव्यांगजन से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

जनसंपर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी अब अपना आवेदन 30 नवम्बर तक जमा कर सकते है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 थी। छात्रों के हित में अंतिम तारीख बढ़ायी गई है। सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि वह अपने जिले से अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग छात्र/छात्राओं को योजना हेतु आवेदन करने के लिये प्रोत्साहित करें एवं जिला अधिकारी आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण करना सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story