अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा निलंबित


अनूपपुर, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली में आयोजित युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में नेताओं की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक कार्रवाई की है। इसके तहत मंगलवार को अनूपपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र मिश्रा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।

युवा कांग्रेस की इस कार्रवाई में प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हैं। जारी कार्रवाई के अनुसार, 5 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिला अध्यक्षों को निलंबित किया गया है।

निलंबित किए गए जिला अध्यक्षों में अनूपपुर के मानवेन्द्र मिश्रा के अलावा मैहर, आगर मालवा, नीमच, बुरहानपुर, गुना, बड़वानी, छतरपुर एवं भिंड के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को युवा कांग्रेस संगठन में अनुशासन और सक्रियता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story