छिंदवाड़ाः अमरनाथ यात्रा चौथा जत्था रवाना, 8 जुलाई को करेंगे पहलगाम से दर्शन

WhatsApp Channel Join Now

छिंदवाड़ा, 05 जुलाई (हि.स.)। हिमालय की हिम पहाड़ियों में 14500 फिट की कठिन ऊंचाई में स्थित श्री अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए हर हर महादेव बम बम भोले के जयघोष के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से रविवार को 12 यात्रियों का जत्था निजी वाहन से रवाना हुआ।

शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा जिले से लगभग 660 अमरनाथ यात्रिओ का पंजीयन बैंक के माध्यम से करवाया गया गया। मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया और राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज डॉ हेमंत सुनारे,अंकित चौरसिया,शंकर सोनी,केतन चौरसिया,उमाकांत आर्थ,रितेश सुनारे,अंकुर चौरसिया, मिलन सोनी, महेंद्र चौरसिया, सूरज कोशी, राकेश सोनी,महेंद्र सोनी पहलगाम मार्ग से 8 जुलाई को दर्शन करेंगे। जिले से प्रतिदिन जत्थों में यात्रियों का पूरे जोश के साथ यात्रा के लिए रवानगी जारी है कुछ यात्री दर्शन तिथि के अनुसार वायुमार्ग से भी यात्रा में जाएंगे सभी भक्तों को सुखद एवं मंगलमयी यात्रा की शुभकामना दी गयी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Share this story