उज्जैनः मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को समस्त प्रकार के पूजन पर प्रतिबंध

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को समस्त प्रकार के पूजन पर प्रतिबंध


उज्जैन, 02 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर में मंगलवार को समस्त प्रकार के पूजन पर प्रतिबंध रहेंगे।

मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक के.के. पाठक ने बताया कि मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण ग्रहण के वेद लगने (स्पर्श) से लेकर ग्रहण समाप्ति तक, अर्थात प्रात: 6.47 बजे से संध्या 6.47 बजे तक मंदिर में भात पूजन सहित समस्त प्रकार की पूजा-अर्चना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा। माननीय उच्च न्यायालय की गाइडलाइंस के अनुपालन में मंदिर के गर्भगृह एवं संपूर्ण परिसर में केमिकल युक्त गुलाल/रंग से होली खेलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story