राजगढ़ःअजनार नदी की सफाई शुरू, पोकलेन और डंपर से हटाएंगे कचरा- प्लास्टिक

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःअजनार नदी की सफाई शुरू, पोकलेन और डंपर से हटाएंगे कचरा- प्लास्टिक


राजगढ़,28 अक्टूबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर की अजनार नदी को स्वच्छ बनाने और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए बुधवार को गंगा मंदिर घाट पर नदी सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री नारायणसिंह पंवार के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगर पालिका परिषद ने यह अभियान शुरू किया। सफाई कार्य के लिए प्रशासन की ओर से पोकलेन मशीन और डंपर उपलब्ध कराए गए हैं।

अभियान के दौरान नदी से कचरा, प्लास्टिक और अन्य गंदगी हटाई जा रही है। इसका उद्देश्य नदी के जलस्रोतों का संरक्षण करने के साथ ही शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन और नगर पालिका ने नागरिकों से भी नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, सामूहिक प्रयासों से नदी की स्वच्छता बनाए रखने और स्वस्थ पर्यावरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने किया आतिशबाजी बाजार स्थल का निरीक्षण नदी सफाई अभियान के शुभारंभ के बाद एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, तहसीलदार कमल सिंह सोलंकी और एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आगामी दीपावली के दौरान आतिशबाजी बाजार लगाने के लिए स्थल का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद दशहरा मैदान को आतिशबाजी बाजार के लिए चिह्नित किया गया। एसडीएम ने नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद को निर्देश दिए कि बाजार में आगजनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। साथ ही नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बाजार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story