कृषि मंत्री एदल कंसाना पूरी तरह स्वस्थ, सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट कर दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
कृषि मंत्री एदल कंसाना पूरी तरह स्वस्थ, सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट कर दी जानकारी


भाेपाल, 2 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में कार्यवाही के बीच कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना की तबीयत बिगड़ गई। कंषाना सदन की कार्यवाही के दौरान खासी के बाद बेहोश हो गए। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही को 10 मिनिट के लिए स्थगित करना पड़ा। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में प्रवेश कर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि कंषाना बेहोश हैं। वे तुरंत कंसाना के पास गए। इसके बाद स्पीकर और बाकी लोग वहां पहुंचे। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि वे पूरी तरह ठीक हूं, सभी जांच सामान्य है।

कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- सदन में चक्कर आ गया था। सभी जांच सामान्य है मैं ईश्वर की कृपा से पूर्णता स्वस्थ हूं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से एंदल सिंह कंसाना की तबीयत खराब चल रही है।

मंगलवार काे कार्यवाही के दूसरे दिन प्रश्नकाल का दौर चल रहा था। इसी दौरान कृषि मंत्री कंसाना को अचानक चक्कर आ गया था। मंत्री की तबीयत को देखते हुए आनन-फानन में डॉक्टरों को बुलाया गया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया था। कुछ देर बाद मंत्री खुद पैदल चलकर सदन से बाहर निकले और अपनी गाड़ी में बैठकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।

उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी जांच की गई। कृषि मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन जब एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची तो उन्हें उनकी ही गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। इसके थोड़ी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। कृषि मंत्री कंसाना की तबीयत ऐसे वक्त पर बिगड़ी जब सदन में विपक्ष किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा कर रहा है और राज्य सरकार को घेर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story