मप्र में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कहलाएंगे कृषि विस्तार अधिकारी

मप्र में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कहलाएंगे कृषि विस्तार अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
मप्र में अब ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कहलाएंगे कृषि विस्तार अधिकारी


- कृषि में हम और आप जनता के साथ मिलकर प्रदेश को नं.1 बनाएंगेः कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल, 10 फरवरी (हि.स.)। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अब कृषि विस्तार अधिकारी कहे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम और आप जनता जनार्दन के साथ मिलकर मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र नंबर एक प्रदेश बनाएंगे।

कृषि मंत्री कंषाना कृषि विभाग शनिवार को अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आश्वस्त किया कि विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुसार 15 दिन में निराकरण किया जाएगा।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विभाग की रीढ़ है। हम सभी को मिलकर जुट जाना चाहिये जिससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को आठवीं बार भी कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हो। उन्होंने विभाग में कार्य करने वाले ईमानदार अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके काम में बाधा डालने की किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं दी जायेगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार हमे किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सभी प्रयास करने होंगे। इसमें कृषि विभाग के सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि किसानों उच्च गुणवत्ता का सही बीज मिले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। किसानों के साथ इस मामले में धोखाधड़ी करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जायेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सुल्तान सिंह शेखावत, राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष डीके यादव, राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, कृषि अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ.अजय कौशल, कृषि विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिलावर सिंह कौरव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोहर गिरी सहित प्रदेश अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story