जबलपुर : अधिवक्ता शतरंज टूर्नामेंट में शेखर तिवारी ने जीता प्रथम पुरस्कार

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : अधिवक्ता शतरंज टूर्नामेंट में शेखर तिवारी ने जीता प्रथम पुरस्कार


जबलपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में

जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता तीरेन्द्र कुमार वर्मा की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट 2026 का समापन रविवार को हुआ। 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में 55 अधिवक्ताओं ने भाग लेकर अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में संस्कारधानी चेस के उत्कर्ष अग्रवाल ने मुख्य आर्बिट्रेटर के रूप में सहयोग प्रदान किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने की।

प्रतियोगिता में अधिवक्ता शेखर तिवारी ने प्रथम, देवेंद्र कुमार खरे ने द्वितीय और सौरभ दीक्षित ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। महिला वर्ग का पुरस्कार अधिवक्ता रघुपता रहमान को मिला। सभी विजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सूद (गुप्ता), सह सचिव शैलेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष नेहा मिश्रा और पुस्तकालय सचिव रविन्द्र दत्त उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रीता नौटियाल, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, शशि तिवारी, अमित आचार्य, विद्या कुशवाहा, अर्जुन साहू, अमित कोहली, आशीष पाण्डेय, धीरज खुल्लर, प्रदीप परसाई (बाबा), विकास कुमार संतु सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी अधिवक्ताओं और आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766756 Articles

Share this story