अधिवक्ता पर प्राणघातक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अधिवक्ता पर प्राणघातक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन


जबलपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ता रोबिन जैन पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जबलपुर पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मिश्रा, सचिव एडवोकेट शैलेंद्र सिंह ठाकुर , मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट विश्वास पलिया, एडवोकेट रूपेश पटेल सह सचिव सहित दोनों अधिवक्ता संघों के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का स्पष्ट चेतावनी दी गई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित 72 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो समस्त अधिवक्तागण एकजुट होकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर एड. शैलेंद्र यादव, एड. रविन्द्र दत्त, एड. अमित कोहली , एड. प्रशांत नायक , एड. आशीष पांडेय , एड. संजय वर्मा ,एड रोहित कुरील,एड विकास कुमार सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे!

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773124 Articles

Share this story