राजगढ़ः स्कूल चलें हम अभियान शुरू, प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत
राजगढ़, 01 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शासकीय विद्यालयों में बुधवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा स्कूल चलें हम अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का स्वागत माला पहनाकर पुस्तकें एवं निःशुल्क बैग वितरित कर किया गया।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रवेश उत्सव बच्चों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है और पहला दिन उनके सीखने की यात्रा का उत्साह बढ़ाता है। कलेक्टर के नवाचार के अंतर्गत जिले में लगभग 12 हजार निःशुल्क बैगों का वितरण किया गया। साथ ही नए विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

