राजगढ़ः कुंडालिया नल-जल योजना का औचक निरीक्षण, 534 ग्रामों में जलापूर्ति के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कुंडालिया नल-जल योजना का औचक निरीक्षण, 534 ग्रामों में जलापूर्ति के निर्देश


राजगढ़,3 मार्च (हि.स.)। जल निगम के प्रबंध संचालक केवीएस चौधरी एवं अतिरिक्त परियोजना निदेशक पीके रघुवंशी द्वारा मंगलवार को जिले के कुंडालिया नल-जल समूह योजना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने ग्राम गुराड़िया में जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही ग्रामीणों से संवाद कर सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद प्रबंध संचालक ने ग्राम काशीखेड़ी में आमजन को पेयजल का सुदपयोग करने, आवश्यक बर्बादी रोकने के लिए नलों में टोंटियां लगाने व टिल्लू पंप का उपयोग न करने के लिए समझाइश दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक घर में एकसमान जलापूर्ति नही हो रही है, इसलिए नियमों को पालन अनिवार्य है। प्रबंध संचालक ने ग्राम चाटक्या में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय टंकी के कार्य का निरीक्षण किया, जहां निर्माण गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत एवं भविष्य में एसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य एजेंसी एलएंडटी को निर्देश दिए कि आगामी तीन माह में शेष कार्य पूर्ण कर योजना के तहत सभी 534 गांवों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ की जाए साथ ही संचालन एवं संधारण कार्यों में सेवा स्तर मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story