राजगढ़ःजिला स्तरीय सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःजिला स्तरीय सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक आयोजित


राजगढ़, 26 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में गुरुवार को कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना 2.0, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम विश्वकर्मा योजना, एनआरएलएम तथा अन्य स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की बैंकवार समीक्षा की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वित्तीय समावेशन के तहत अधिकाधिक हितग्राहियों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा जा रहा है।बैठक में कलेक्टर डाॅ.मिश्रा ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं तथा पात्र हितग्राही को समय पर ऋण स्वीकृति प्रदान की जाए।

बैठक में एनआरएलएम योजना अंतर्गत लंबित राजस्व वसूली प्रकरणों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए साथ ही संबंधित अधिकारियों को नियमित रुप से बीएलसी/ बैंकर्स लेवल बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कहा गया कि जिले के सभी पात्र किसानों की केसीसी बनाया जाना अनिवार्य है तथा सब्सिडी संबंधी प्रकरणों का समयबद्व निराकरण किया जाए। पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए बैंकों को बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डाॅ.मिश्रा द्वारा सभी बैंकर्स को पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत लोन वितरण को गंभीरता से लेते हुए वितरण करने के निर्देश दिए। जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना व डाॅ.भीमराव अम्बेडकर योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिनमें सुखबीरसिंह, उपेन्द्रकुमार, मिथलेशकुमार गुप्ता, राजेश रघुवंशी, राजेन्द्रसिंह केलवा, लखनलाल मालवीय, संदीप, दिलीप पाटीदार, प्रीतमसिंह, पवनराज सिंह चैहान, प्रफुल्लसिंह, राजकुमार, उमेश और अंतिम मीना शामिल है। इस अवसर पर जिला अंत्यावसायी सीईओ अर्जुनकुमार मालवीय, कार्यालय सहायक कमलसिंह पंवार सहित संबंधित बैंकर्स के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story