राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय और जनसंपर्क संचालनालय में दिलाई एकता अखंडता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय और जनसंपर्क संचालनालय में दिलाई एकता अखंडता की शपथ


राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंत्रालय और जनसंपर्क संचालनालय में दिलाई एकता अखंडता की शपथ


- लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया नमन

भोपाल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों और नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इससे पहले मुख्य सचिव और अन्य आगंतुकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। अधिकारियों-कर्मचारियों नेअपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।

शपथ में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, अनुपम राजन, संजय कुमार शुक्ला, शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

जनसंपर्क संचालनालय में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसंपर्क अरविंद कुमार दुबे ने भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर संचालक गुरमीत सिंह वाधवा सहित संचालनालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शपथ ली।

शपथ में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ ली गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story