मंदसौर जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं : कलेक्टर

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौर जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं : कलेक्टर


मंदसौर, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर की कलेक्टर अदिती गर्ग ने बुधवार को कहा है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है तथा आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से जारी है। नागरिकों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी पेट्रोल पंपों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों की नियमित चेकिंग सुनिश्चित की गई है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पेट्रोल पंप पर निगरानी के लिए कोटवारों की भी नियुक्ति की गई है, जो सतत रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें एवं अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story