राजगढ़ः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए की चपेट में आने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए की चपेट में आने से महिला की मौत


राजगढ़ः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पहिए की चपेट में आने से महिला की मौत


राजगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र में पुराने एबी रोड स्थित परशुराम चौराहे के समीप बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की डंपर के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अलोनी थाना पचोर निवासी प्रेमसिंह राजपूत अपनी पत्नी भागूबाई को पल्सर बाइक से लेकर बंजाहेड़ा गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुराने एबी रोड पर परशुराम चैराहे के पास डंपर क्रमांक एमपी 39 जेडजे 8999 ने बाइक क्रमांक एमपी 42 जेडजी 4296 को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। इस दौरान भागूबाई डंपर के पहिए की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रेमसिंह भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस महिला को तत्काल वाहन से सिविल अस्पताल सारंगपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला का शव अस्पताल के मर्चुरी कक्ष में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। दुर्घटना के बाद पुराने एबी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783159 Articles

Share this story