राजगढ़ःअज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःअज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, चालक फरार


राजगढ़,9 अप्रैल(हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग- 46 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र स्थित भोपाल बायपास चौराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय सुनील पुत्र रामभरोसे निवासी बहादुरपुरा और 75 वर्षीय बलदेव पुत्र ईश्वरलाल यादव निवासी बखतपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुनील भोपाल बायपास के पास स्थित एक दुकान में काम करता है। गुरुवार रात वह दुकान से अपने गांव लौट रहा था, इसी दौरान उसके पीछे बैठे बुजुर्ग बलदेव यादव के साथ ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुनील को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया, जबकि बुजुर्ग बलदेव यादव को निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसी दौरान हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से 40 वर्षीय होकमसिंह पुत्र चंदरसिंह निवासी भैंसाना भी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story